दुर्ग में दर्दनाक हादसा; पिकअप और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, 15 घायल…

दुर्ग। जिले में पिकअप और ट्रक में टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप में 17 लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी ट्रक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना ग्राम दनिया के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

इस हादसे में प्रतिमा यादव और मोनिका पटेल कुम्हारी निवासी की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला अस्पताल और शंकराचार्य अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

बता दें कि कुम्हारी पाटन विधानसभा अंतर्गत आता है और यह भूपेश बघेल का क्षेत्र है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोग होने के नाते अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। 4 घायलों की स्थिति गंभीर है, उन्हें एम्स रायपुर रेफर किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...