विधायक देवेंद्र की पहल से छावनी के लोगों पर आई मुस्कान: इंग्लिश मीडियम स्कूल बनकर तैयार…जल्द शुरू होगा दाखिला, विधायक देवेंद्र ने देखा स्कूल, लोगों ने जताया आभार

भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छावनी को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बना दिया गया है। इसके साथ ही अब जल्द ही यहां स्कूल में बच्चों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने यह सौगात क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य केे लिए दी है।

25 जून दोपहर दो बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छावनी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने छावनी स्कूल के शिक्षकों से मुलाकात की और स्कूल के संबंध में पूरी जानकारी ली। शिक्षकों ने स्कूल के बारे में बताया कि कितने क्लास है, कितना विद्यार्थी है आदि।

इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव का शिक्षकों ने आभार जताया कि इस स्कूल को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाया गया है। इससे क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ होगा। जिन बच्चों के पालक उन्हें प्राइवेट स्कूल में पढ़ा नहीं पाते थे, अब वे इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे।

इसके लिए भिलाई नगर विधायक का पूरा सहयोग रहा। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने विशेष तौर पर इस स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के लिए सीएम भूपेश बघेल से मांग किए थे।

जनता की मांग को देखते हुए सीएम ने स्कूल को अंग्रेजी माध्यम बना दिया है। अब अंग्रेजी माध्यम स्कूल के अनुसार स्कूल में इसी सत्र से कुछ दिनों में प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया जाएगा।

इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए विधायक देवेंद्र यादव स्कूल पहुंचे। जहां शिक्षकों ने बताया कि पूरी तैयारी हो गई है। हजारों की संख्या में शामिल हुए क्षेत्र के लोगों ने भी विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया और कहा कि भूपेश है तो भरोसा और देवेंद्र है तो पूरा विश्वास है।

सीएम की पहल से जनता की मांग हुई पूरी: देवेंद्र
विधायक देवेंद्र ने कहा, छावनी क्षेत्र की जनता ने मांग की थी कि उनके क्षेत्र में भी एक आत्मानंद स्कूल खोला जाए। क्योंकि छावनी क्षेत्र में अधिकांश लोग सामान्य परिवार के हैं। जो अपने बच्चों को बड़े प्राइवेट इंग्लिश मिडियम स्कूल में नहीं पढ़ा पाते हैं।

इसलिए जनता की मांग पर छावनी स्कूल को अंग्रेजी माध्यम बनाया गया है। हमारे मुखिया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के समक्ष हमने जनता की मांग रखी, जिसे उन्हें तत्काल स्वीकार किया और स्कूल की घोषणा करने के साथ ही प्रवेश भी अब जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...