CG – जेल से हुआ फरार, फिर आरोपी बना फर्जी पुलिस वाला: 2 बाइक की चोरी की, पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

बस्तर। फर्जी पुलिस बनकर वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दंतेवाड़ा जेल से फरार आरोपी के पास से 2 मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है की ये आरोपी दंतेवाड़ा जेल से कुछ महीने पहले ही फरार हुआ था जो अब फर्जी पुलिस बनकर चोरी की वारदात कर रहा है। पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे खूब पीटा। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम राजू नाग (26) है। ये जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर धाकड़पारा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये किसी मामले में दंतेवाड़ा जेल में बंद था। वहां से पुलिस को चकमा देकर कुछ महीने पहले ही फरार हो गया था। जिसके बाद 2 दिन पहले इसे ग्रामीणों ने बकावंड इलाके में पकड़ा। ये पुलिस की वर्दी पहनकर दशापाल मुड़ापारा के रहने वाले एक युवक श्रीपति बघेल से कहा कि मैं पुलिस वाला हूं।

आरोपी राजू ने श्रीपति बघेल की बाइक ली और फरार हो गया। इसी तरह तुंगापाल का रहने वाला लखीधर अपने खेत गया हुआ था। उसने वहां बाइक खड़े की और खेती-किसानी के काम में जुट गया था। जिसके बाद राजू वहां भी पहुंचा और उसने युवक की बाइक चुरा ली। एकाएक दो चोरी की वारदात होने से गांव में ग्रामीण काफी अलर्ट हो गए थे।

जिसके बाद ये युवक फिर से उसी गांव में गया। जहां ग्रामीणों ने इसे घेरकर पकड़ लिया और इसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने इसकी हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि ये दंतेवाड़ा की जेल से फरार है। पुलिस पहले से ही इसकी तलाश कर रही है।

वहीं ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने इसपर चोरी की FIR दर्ज की और इसे जेल भेज दिया। बकावंड थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा के मुताबिक इसके पास से चोरी की 2 बाइक भी बरामद की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...