संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में विमेंस डे पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन, छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर मनमोहक नृत्य किया

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान रुंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के द्वारा 7 फरवरी, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ पल्लवी गोयल,फाउंडर डायरेक्टर,एन एच गोयल फिनिशिंग स्कूल ,चेयरमैन एस आर जी आई संजय रुंगटा, डायरेक्टर्स रजनी रुंगटा,डॉ साकेत रुंगटा, हर्षा रुंगटा, प्रिंसिपल आर सी एस टी डॉ तृप्ति अग्रवाल जैन, डॉ प्रीति नवीन यादव, डॉ अरिजीत गांगुली शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ पल्लवी गोयल को पुष्प पौध भेंट कर औपचारिक स्वागत से हुई। साथ ही छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बहुत ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी की गई।

डॉ पल्लवी गोयल ने कहा कि आत्मविश्वास महिलाओं का सबसे बड़ा आभूषण है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के बहुत से तरीके बताते हुए उन्होंने महिलाओं को अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने,ग्रूमिंग, सही पोशाक के चयन इत्यादि के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि एक सफल राष्ट्र की बुनियाद आत्मनिर्भर ,सशक्त सुदृढ महिला ही होती है। कार्यक्रम में सम्मिलित छात्राएं भी इस रोचक सत्र से लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम का समापन डॉ प्रीति नवीन यादव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। मंच का संचालन डॉ अरिजीत गांगुली ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...