वैशालीनगर से चुनाव लड़ने पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने मां भगवती के चरणों में अर्पित किया बॉयोडाटा… पेश की दावेदारी, पूर्व सैनिक समेत उत्तर भारतीय वोटर्स से समर्थन मिलने का दावा

भिलाई। वैशालीनगर से चुनाव लड़ने पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने कांग्रेस से टिकट की मांग की है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से पूर्व सैनिकों ने वैशाली नगर विधानसभा से किसी पूर्व सैनिक को टिकट देने की मांग रखी थी। अब राजेश चौधरी ने वैशाली नगर से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने अपना बायोडाटा ब्लॉक अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के समक्ष पेश कर दिया है। आवेदन पेश करने के पूर्व मां भगवती का आशीर्वाद लेकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

आपको बता दें, कुछ दिनों पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के समक्ष वैशाली नगर में पूर्व सैनिक को टिकट देने की मांग पूर्व सैनिकों और निषाद मल्लाह चौधरी समाज ने रखी और वादा किया कि हम इस सीट को जिताएंगे। इस दौरान पूर्व सैनिक राजेश चौधरी का नाम सामने आया। आपको बता दें, राजेश चौधरी वर्तमान में दुर्ग जिला शहर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष है।

राजेश कुमार चौधरी निषाद मल्लाह चौधरी समाज से आते हैं। जानकारी के अनुसार इस समाज के क्षेत्र में 30 से 35 हजार वोट है। वहां मौजूद लोगों ने कहा, इसका फायदा मिल सकता है प्लस कैंप एरिया से पहली बार कोई प्रमुखता से दावेदारी कर रहा है उसका भी फायदा प्राप्त हो सकता है। राजेश चौधरी ने उत्तर भारतीय क्षेत्र से और निषाद मल्लाह केवट मछुआ से इस क्षेत्र में अत्यधिक वोट है। यह बात भी अपने समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा के सामने रखी और टिकट मांगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...