आबकारी विभाग ने दुर्ग में पकड़ा मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब: कई लीटर शराब की गई जब्त

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अमला द्वारा 21 फरवरी 2024 को प्रातः गश्त के दौरान वृत्त- भिलाई 03 के अन्तर्गत ग्राम धनोरा में अवैध रूप से शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी संतोष गिरी, साकिन – ग्राम धनोरा, जिला- दुर्ग (छ.ग.) के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा कुल 83 नग गोवा व्हिस्की पाव, कुल मात्रा 14.94 बल्क लीटर (बाजार मूल्य 9130 रूपये) जप्त किया गाया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण में मुख्य आरक्षक फागू राम टण्डन, आरक्षक देव प्रसाद पटेल, वाहन चालक दुर्गा साहू एवं दुर्गेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...