108 कुंडीय हनुमत महायज्ञ: अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक साध्वी ऋचा मिश्रा ने भिलाई में सुनाया कथा, कल भी होगा आयोजन… साध्वी ने सांसद विजय बघेल के तारीफ में क्या कहा?

भिलाई। भिलाई में सांसद विजय बघेल के नेतृत्व मे भिलाई की धरा में सुबह 9 बजे से राम भक्त हनुमान जी के लिये 108 कुंडीय हनुमत महायज्ञ किया जा रहा है l साथ ही अलग-अलग संतो व साध्वी के माध्यम से भिलाई में कथा वाचन का भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 21 फरवरी से दो दिन भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी ऋचा मिश्रा के श्री मुख से भिलाई वासियों को कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है l साध्वी ऋचा मिश्रा जैसे ही कथामंच पर अपना आसन ग्रहण किया कथा के पहले ही सांसद विजय बघेल से मोबाइल पर हुई बात का जिक्र करते कहा कि ऐसे सभ्य, सरल ,चरित्रवान व ज्ञानवान व्यक्ति से बात कर अच्छा लगा और इस भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए साध्वी ऋचा ने विजय बघेल को साधुवाद दिया l

साध्वी ऋचा मिश्रा ने कहा कि राम चरित्र मानस सुनने की पहली शर्त है कि खुद को चरित्रवान बनाये क्यो की हमने देखा है कि राम विद्वान थे तो रावण भी कम विद्वान नही थे l राम धनवान थे तो रावण भी कम धनवान नही थे l श्री राम बलवान थे तो रावण भी कम बलवान नही थे और जो रावण हर रोज प्रातः शिव तांडव स्तोत्र का पाठन करते थे मतलब वो एक भक्त भी थे परंतु रावण में सिर्फ एक ही कमी थी वो चरित्र वान नही थे सब कुछ होते हुये भी चरित्र और घमंड ही था जिसके कारण उनका अंत हुआ l

सांसद विजय बघेल ने अपनी लोकसभा के सभी रामभक्तों से आह्वान किया जो भक्त अभी तक इस 108 कुंडीय हनुमत महायज्ञ व श्री राम कथा का लाभ नही ले पाए वो आज जरूर आये और अपने व अपने सम्पूर्ण परिवार के मनोकामना पूर्ति हेतु 108 कुंडीय हनुमत महायज्ञ व मन की शांति व चरित्रवान बनने हेतु कथा सुने l आयोजन समिति के निशु पाण्डेय ने जानकारी दी कि आज इस दिव्य आयोजन के समापन के अवसर पर भक्तगण संध्या की महाआरती के पश्चात भिलाई के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी को सुन पायेंगे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...