दुर्ग में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई: आरोपी के पास से 40 देशी पौवा जब्त… रात में टीम ने आरोपी को यहां से दबोचा

दुर्ग। दुर्ग में जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब जब्त किए है। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में 12 फरवरी 2024 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बोरीद थाना रानीतराई में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग पाव मात्रा 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। जिसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है। सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्रकरण में आरोपी महेंद्र वर्मा पिता गुहाराम वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल के द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण में आबकारी मुख्य आरक्षक दयाराम गोटे, ऑपरेटर रामगोपाल वर्मा, वाहन चालक धनराज कुर्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...