सिविक सेंटर भिलाई में हर संडे इक्कठा हो रहे कलाकार: टाक शो और कला का करते है प्रदर्शनी… इस बार स्वयंसिद्धा समूह द्वारा नुक्कड नाटक और बच्चों ने की ड्राइंग की प्रदर्शनी

भिलाई। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ललित कला अकादमी के भिलाई मे रीजनल सेन्टर खोले जाने हेतु छत्तीसगढ के समस्त कलाकार प्रति रविवार सिविक सेंटर में एकत्रित हो रहे हैं। कृष्ण अर्जुन रथ परिसर मे इस दौरान टाक शो और कला प्रदर्शनी लगाई जाती है। जिसमें भिलाई की कलाप्रिय जनता का हुजूम उमड़ रहा है। इस बार सुप्रसिद्ध नाट्य एवं संगीत कलाकार डॉ. सोनाली चक्रवर्ती एवं उनके स्वयंसिद्धा समूह का नुक्कड नाटक तथा बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी थी।

भिलाई इस्पात संयंत्र और ललित कला अकादमी नई दिल्ली को धन्यवाद देने के लिए शुरू किया गया यह टाक शो लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्वयंसिद्धा समूह ने अपने नाटक में नारी के वैवाहिक जीवन और उसके संघर्ष का सटीक चित्रण करके दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वहीं चित्रकार अर्चना सेनगुप्ता द्वारा सिखाए गए लगभग पचास बच्चो की पेन्टिंग प्रदर्शनी ने लोगो को वाहवाही पर मजबूर कर दिया। इसे रथ चबूतरे के चारो तरफ लगाया गया था। खुले में पेन्टिंग प्रदर्शनी का यह भिलाई मे नया ट्रेंड है जो कि अब तक महानगरों में ही सीमित थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध संगीत शिक्षक और वायलिन वादक कीर्ति व्यास थे। विशिष्ट अतिथि सुविख्यात चित्रकार हरीसेन, खैरागढ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग प्रमुख कपिल वर्मा, भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक संदीप चक्रवर्ती, राष्ट्रपति पुरस्कृत लोकगायिका रजनी रजक, हास्य कवि गजराज दास महंत, शक्तिपद चक्रवर्ती, जयप्रकाश नायर, मोहन बराल, प्रवीण कालमेघ थे। ललित कला अकादमी के एक्जीक्यूटिव बोर्ड मेम्बर की ओर से डाॅ.सोनाली चक्रवर्ती को राष्ट्रीय कलापुरोधा सम्मान तथा शेष सोलह नाट्य कलाकारों को राष्ट्रीय कलासाधक सम्मान से विभूषित किया गया।

इनमे डाॅ.रजनी नेल्सन, देबजानी मजूमदार, ममता विस्वाल, शालीनी संतोष कुमार, गीता चौधरी, अर्चना सेनगुप्ता, राजकुमारी कनोजे, राजश्री नायर, रीता बैष्णव, रत्ना दुफारे, रंजना सूरज, वंदना नाडंबार, शीला प्रकाश, रूमा डे, नीलिमा शुक्ला तथा डा. पूर्णिमा लाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन साहित्यकार मेनका वर्मा ने किया। मंचीय व्यवस्था ललेश्वरी साहू, नरोत्तम साहू, प्रशांत क्षीरसागर, भूपत राव बोरकर, प्रकाश कौशिक, अशोक देवांगन, अभिषेक सपन, शशिकांत जांगड़े आदि ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...