छत्तीसगढ़ में केंद्रीय विद्यालयों का विस्तार: मुंगेली सहित 4 जिलों में नई शाखाएं, दुर्ग संभाग का ये जिला भी शामिल… केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जताया PM और शिक्षा मंत्री का आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्कूली शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विद्यालयों के विस्तार के लिए 8,231 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जो एक दशक का सबसे बड़ा विस्तार है। इस विस्तार में छत्तीसगढ़ के मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर और सूरजपुर जिलों को भी शामिल किया गया है। बिलासपुर के सांसद और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली जिले में केंद्रीय विद्यालय की मांग की थी, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का धन्यवाद किया और कहा कि इस कदम से स्कूली शिक्षा को और सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह फैसला छात्रों के लिए फायदेमंद होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...