जशपुर पुलिस ने #ClickSafe कार्यक्रम का समापन किया, SP शशिमोहन सिंह द्वारा 150 वालेंटियर हुए सम्मानित; जानिए मोटिव

जशपुर। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जशपुर पुलिस ने #ClickSafe कार्यक्रम का समापन किया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलने के बाद 05 दिसंबर को समाप्त हुआ। इस दौरान करीब 150 वालेंटियरों ने साइबर सुरक्षा के बारे में अपने अनुभव साझा किए और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें “योद्धा” की संज्ञा दी।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वालेंटियरों से समाज में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम हमारे बच्चों को साइबर खतरों से बचाने के लिए जरूरी कौशल और जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी वालेंटियरों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया का सही तरीके से इस्तेमाल, ऑनलाइन खतरों से बचाव, और साइबर बुलिंग से बचने के उपायों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर यूनिसेफ का आभार व्यक्त किया और सभी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी अपील की कि यह ज्ञान और जानकारी वालेंटियर अपने परिवारों और समुदायों में साझा करें, ताकि सभी का भविष्य सुरक्षित रहे। समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...