भिलाई नगर। बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेन्दू प्रकाश ने सेल चेयरमैन का पद ग्रहण कर लिया है। एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के. के.झा ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं और कहा है कि एमएसएमई जिला उद्योग संघ को आपसे काफी अपेक्षा है। बीएसपी में अब एमएसएमई उद्योगों को महत्व मिलेगा। श्री झा ने कहा कि आपकी जो कार्यशैली रही है उससे हमें विश्वास है कि आपके आने से सेल और तेज गति से आगे बढ़ेगा। आपका काम हमेशा प्रशंसनीय रहा है। इस महत्वपूर्ण पद पर आपके चयन से हम लोगों को बहुत खुशी है। श्री झा ने कहा है कि बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक के रूप में आपने साल दर साल सभी प्रमुख मापदंडों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लांट टीम का नेतृत्व किया है। अपने उल्लेखनीय संगठनात्मक कौशल और रणनीतिक योजना कौशल के साथ आपने व्यावसायिक प्रक्रियाओं और परियोजना कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। श्री झा ने कहा है कि एमएसएमई जिला उद्योग संघ को आपसे काफी अपेक्षा है। बीएसपी में अब एमएसएमई उद्योगों को महत्व मिलेगा। एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। एमएसएमई उद्योगों को होने वाली दिक्कतें अब खत्म हो जाएंगी तथा बीएसपी से मिलने वाले काम में बढ़ोतरी हो सकेगी। आपका जब भी इस्पात नगरी भिलाई में आगमन होगा, हम आपके स्वागत के लिए तत्पर रहेंगे। वे संघ के सभी पदाधिकारियों एवं अपने साथियों के साथ आपसे मुलाकात करेंगे। श्री झा ने उन्हें मिथिला का गौरव बताया हैं तथा कहा है कि हमें इस बात का भी गर्व है।
SAIL चेयरमैन अमरेंदू प्रकाश से भिलाई के उद्योगों को उम्मीदें: MSME उद्योग संघ के प्रेसिडेंट KK झा बोले- उद्योगों को काफी अपेक्षाएं, करेंगे मिलकर काम

खबरें और भी हैं...संबंधित
दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...
दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...
कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...
रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...
डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...
Aditya -
दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...
गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...
