विधायक देवेंद्र ने भेंट-मुलाकात में जो कहा, वो किया: वार्ड-48 का पंप हाउस मैदान हुआ जगमग, 20 लाख रुपए से लगाई गई हाईमास्क लाइट

भिलाई। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई एक और घोषणा पूरी हो गई है।  नगर निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 के पंप हाउस मैदान में लाइट की व्यवस्था की गई है। 20 लाख की लागत से यहां हाईमास्क लाइट लगाया गया है। इससे अब रात में यहां अंधेरा नहीं होगा। लोग रात में यहां वाकिंग करने के लिए आते जाते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगा।

यह सौगात भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने दिया है। विधायक श्री यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे है। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में बारी-बारी से भेंट मुलाकात किया जा रहा है। इस भेंट मुलाकात के दौरान विधायक वार्ड के हर गली और मोहल्ले में पैदल यात्रा करते हैं। घर-घर जाकर लोगों से मिलते है। सब का कुशल क्षेत्र जानते हैं और सबसे समस्याएं पूछते है। समस्याओं का समाधान किया जाता है।

इसी कड़ी में विधायक श्री यादव ने कुछ दिनों पहले वार्ड 48 पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोगों से जब मुलाकात की। जमीन पर बैठकर लोगों से चर्चा की। सभी प्रकार की जानकारी ली। तब लोगों ने बताया कि पंप हाउस मैदान में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। लोग परेशान होते हैं। रात के अंधेरे में असामाजिक लोगों ने इसे अपना अड्‌डा बना लिया है। रात में बैठकर शराब खोरी करते है। लोग इसलिए यहां मैदान का उपयोग नहीं कर पाते। विधायक श्री यादव ने लोगों से समस्याएं सूनी। फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मैदान में प्रकाश व्यवस्था करने के लिए योजना बनाएं। योजना को विधायक की पहल से जल्द स्वीकृति मिली और फिर विधायक के निर्देश पर मैदान में लाइट की व्यवस्था की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में अब राहत मिली है। लोगाें ने विधायक श्री यादव का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश,...

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब...

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...