छत्तीसगढ़ में कलेक्टोरेट के पास स्कूल में धमाका: 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल, 2 युवकों के आंखों में आई चोट… नाइट्रोजन सिलेंडर में कैसे हुआ विस्फोट? जानिए

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार दोहपर को कलेक्टोरेट चौक के पास स्थित स्कूल में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, विवेकानंद स्कूल परिसर में एयर बैलून में नाइट्रोजन गैस भरने के दौरान यह हादसा हुआ है। ब्लास्ट की चपेट में आने से 33 स्कूली बच्चे घायल हो गए। गैस भर रहे 5 से ज्यादा लोग भी घ्याल हुए हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। हादसा आज दोहपर करीब सवा दो बजे की बताई जा रही है। दशहरे की तैयारी के लिए स्कूल के खेल मैदान के किनारे हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता एयर बैलून फुलाने पहुंचे थे। दोपहर दो बजे स्कूल का लंच टाइम होने से बच्चे भी प्ले ग्राउंड में पहुंचे थे। तो वहीं कुछ बच्चे उत्सुकतावश एयर बैलून देखने के लिए खड़े थे।

कलेक्टर-SP मौके पर पहुंचे
बताया जा रहा है कि, विस्फोट की तेज आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी । स्कूल परिसर से सटे कलेक्टोरेट में मौजूद कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी सुनील शर्मा भी फौरन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को निजी अस्पतालों के साथ ही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट 25 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आठ बच्चों को ज्यादा चोट आई थी, जिनका उपचार जारी है, हालांकि उनकी हालत भी सामान्य है। विस्फोट से हवा में उड़े कंकड़ों से बच्चे घायल हुए थे। अस्पताल में भर्ती 8 बच्चों को भी जल्द ही छुट्टी ​मिल जाएगी।

दो युवकों के आंखों में आई चोट
सिलेंडर के धमाके की चपेट में आकर दो युवकों की आंखों और बाकी लोगों के शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इनमें आदर्श गुप्ता (21) को निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। सांस के जरिए अत्यधिक मात्रा में नाइट्रोजन गैस घुसने से आदर्श बेहोश हो गया था। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। एक अन्य युवक सोमू गुप्ता की आंखों में गंभीर चोट आने से उसे नेत्र अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक अन्य घायल का ऑपरेशन भी आई केयर में किया गया। उसकी दोनों आंखों में गंभीर चोट आई है। दो लोगों को मिशन अस्पताल में दाखिल किया गया है, जिनकी हालत अब सामान्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...