भिलाई में फर्जी एसीबी अधिकारी गिरफ्तार, फेक आईडी कार्ड और कार जब्त

दुर्ग. फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बनकर लोगों को बेवकूफ बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपना नाम सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला निवासी बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस को गुमराह करने के अपराध की श्रेणी होने पर उसके वाहन और फर्जी आईडी कार्ड को जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस का नेहरू नगर में चेकिंग प्वाइंट लगा था. ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी वाहनों को चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक फिगो कार (CG 05 AB 7335) को रोकने का प्रयास किया तो चालक आगे बढ़ने लगा. जब आगे पुलिस कर्मियों ने उसे घेरा तो उसने कार को रोका और पुलिसवालों को धमकाने लगा. उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और पुलिस कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया. पुलिस कर्मियों ने आईडी कार्ड की फोटो एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा को भेजी. जांच में पाया गया कि वो आईडी कार्ड फर्जी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...