महाशिवरात्रि पर भिलाई में निकलेगी बाबा की बारात : आमंत्रण देने घर-घर पहुंच रहीं महिलाएं, लोगों में भारी उत्साह…इस बार और बढ़ेगी भीड़

भिलाईइस बार बाबा की बारात में श्रद्धालुओं की भीड़ और भी ज्यादा उमड़ेगी। वजह साफ है, लोगों में भारी उत्साह और उमंग। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिलाएं कार्ड बांटने के लिए डोर-टू-डोर पहुंच रही हैं। जिन्हें देख लोगों में उमंग और उत्साह दोनों है। समिति की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग इलाकों में आमंत्रण कार्ड देना शुरू कर दिया है। खुर्सपार इलाके में कार्ड वितरण किया गया।

जोन-1, जोन-2, जोन-3 इलाके के घर-घर और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बाबा की बारात का आमंत्रण दिया गया है। आयोजक दया सिंह ने बताया कि, खुर्सीपार इलाके के सभी वार्डों में आमंत्रण कार्ड दिया जा रहा है। उसके बाद कैंप, टाउनशिप, सुपेला, आकाशगंगा, नेहरू नगर, स्मृतिनगर, दुर्ग, भिलाई-3 चरोदा, कुम्हारी, पाटन, उतई, अहिवारा समेत आसपास इलाकों में कार्ड वितरण किया जाएगा।

23 को संगी संध्या…
आयोजन दया सिंह ने बताया कि 23 फरवरी दिन रविवार को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित होगा। शाम 7 बजे से शहनाज अख्तर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।

बाबा की बारात में देखने को मिलेंगी ये झांकी…

  • आंध्रप्रदेश: श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती होगी।
  • श्री महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल विशेष प्रस्तुती। – केरल प्रदेश- हनुमान भगवान का विशाल रुप, हंश पक्षी नृत्य डांस 2 लोगों द्वारा, शिव भगवान बूढ़ा नृत्य टीमों द्वारा होगा।
  • छत्तीसगढ़- भजन सम्राट दूकालु यादव की संगीतमय प्रस्तुती।- जबलपुर द्वारा ग्यारह विशाल झांकीयाँ भोले बाबा के दुल्हे के रुप मे दर्शन, समुन्द्र मंथन करते हुए देव दानव।
  • बस्तर का कोया नृत्य की 40 लोगों के टीम द्वारा प्रस्तुती होगी। – प्रकाश वैष्णव आर्ट राजनांदगांव व चिखली द्वारा भोलेनाथ द्वारा विषपान करते हुए नीलकंठ स्वरुप मनमोहक झांकी होगी।
  • कृष्ण नरकासुर वध 35 फीट की झांकी, पताल लोक में नाग लोक का प्रनमोहक श्य, नरसिंग अवतार की विशाल झांकियां, राम दरबार कृष्णलीला, गणेश जी ठारा शुभ लाभ का जन्मदिवस मनाते हुए अदृभुमत दृश्य। – बस्तर की भव्य मनमोहक झांकी
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से 21 झांकिया जिसमें 4000 से ज्यादा लोग राम रावण, विभीषण, भुत, पिसाच, राक्षसगण ठारा बाबा की बारात में नाचते गाते मनमोहक दृश्य झांकी स्वरुप। – पावर जोन डी.जे. (राजनांदगांव वाले), हर्ष डी.जे., शारद डी. जे., कुलवंत डी.जे., धन्‍नु बैण्ड धमाल पार्टी, शारद बैण्ड, दुर्गा बैण्ड पार्टी एवं राजस्थान के आतिशबाजी की विशेष प्रस्तुती।
  • उत्तर प्रदेश की अखाड़ा की टीम, पंजाब से भांगड़ा की टीम उपस्थित रहेगी।- धन्‍नु धुमाल नंदी स्वरुप विशाल बैंड, भिलाई, श्री निवास बैंड एण्ड धुमाल।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...