दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘भारत कुमार’ नाम से थे मशहूर

मुंबई। आज 4 अप्रैल को मुंबई में 87 वर्ष की आयु में मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। वह देश में देशप्रेम से ओतप्रोत अपनी फिल्मों की वजह से भारत कुमार के नाम से ख्यातिप्राप्त थे।

मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे, जिन्हें विशेष रूप से देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था और उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म “फैशन” से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 1965 की फिल्म “शहीद” में भगत सिंह की भूमिका से मिली। मनोज कुमार को “भारत कुमार” का उपनाम मिला क्योंकि उन्होंने उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान और क्रांति जैसी कई देशभक्ति फिल्मों का निर्माण, निर्देशन और अभिनय किया। उनकी फिल्म उपकार से “जय जवान जय किसान” नारा लोकप्रिय हुआ।

उनकी फिल्मों में भारतीय संस्कृति, सामाजिक समस्याओं और राष्ट्रीय भावना का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। उन्हें 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...