NSUI जिला प्रभारी फराज ने ली बेमेतरा में बैठक…युवाओं में भरा जोश, छात्रहित में काम करने दिए टिप्स, संगठन से छात्रों को जोड़ने का दिलाया संकल्प

भिलाई। संगठन को मजबूती और छात्रहित में काम करने के लिए एनएसयूआई के प्रदेशभर के जिलों के प्रभारियों ने बैठकें लेनी शुरू कर दी है। बेमेतरा एनएसयूआई के जिला प्रभारी फराज अहमद ने भी जिले का दौरा शुरू किया। अपने पहले दौरे में पहुंचे फराज का जोरदार स्वागत हुआ।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का जोश देखकर फराज भी गदगद हो गए। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों की बैठक ली। कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहें। फराज ने पदाधिकारियों से कहा कि, छात्रहित में काम करें। उनके लिए मैदान में उतरकर लड़ाई लड़ें। हर छात्र की आवाज बनने के लिए आप सबको चुना गया है।

आने वाले समय में 2023 में विधानसभा चुनाव है। इसमें सबका योगदान होना चाहिए। स्कूल से लेकर कॉलेज की समस्याओं का निदान करने की जिम्मेदार आप सबको उठानी होगी।

इस बैठक में NSUI ज़िला अध्यक्ष-राजू साहू, मोनल सिन्हा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) , प्रदेश महासचिव-गगन जैन भी साथ रहे। फराज ने पदाधिकारियों से कहा कि, एनएसयूआई में युवाओं को पूरा मौका मिले।

संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, यूथ कार्निवल, छात्र महापंचायत, कांग्रेस सरकार की योजनाओं को प्रत्येक छात्र तक पहुंचाना एवं जिले की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...