रानी लक्ष्मीबाई स्कूल दुर्ग के बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान: दिवाली के पहले शिव जी अर्पण सेवा समिति ने पहली से पांचवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स को गिफ्ट किया जूते एवं मोजे

दुर्ग। शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा शासकीय रानी लक्ष्मीबाई स्कूल दुर्ग में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को जूते व मोंजे का वितरण किया गया। दीपावली सभी वर्ग के लिए खुशियां लेकर आती है। इस दिवाली शासकीय स्कूल रानीलक्ष्मी बाई में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दुगना खुशियां लेकर आई है।

यहां पर शिव जी अर्पण सेवा समिति के सदस्यों ने इस दिवाली शाला में पढ़ने वाले 60 बच्चों के लिए उपहार लेकर आए थे। बच्चों को जूते व मोंजे वितरण किया गया। जिसे पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

इस मौके पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे जिसमे समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव शशिकांत चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, सदस्य अविनाश कुमार चन्द्राकर, टी वरप्रसाद, योगेंद्र राव, योगेश रावत, लोकेश, मीनाक्षी ठाकुर, शैलेष आनंद जांगड़े, साई कापसे, मोनिका ठाकुर, गरिमा टंडन, सीमा चौहान, पूजा रजनाल, नेहा चौधरी, आदि समस्त सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...

छत्तीसगढ़ में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दंतेवाड़ा...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में विद्यार्थियों के लिए एक दिन की छुट्टी...

रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...