किसान नेता व तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के युवा प्रकोष्ठ संयोजक ढालेश साहू चुने गए जनपद सदस्य

दुर्ग। वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाक 24 दूर्ग ब्लाक में जनपद सदस्य के लिए ग्राम रिसामा के युवा किसान नेता व तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ संयोजक ढालेश साहू ने जीत दर्ज कर जनपद सदस्य निर्वाचित हुए है। इनके जनपद क्षेत्र में मचांदुर, चिरपोटी, मतवारी व रिसामा चार गांव आते है।

इस जनपद क्षेत्र में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें ढालेश साहू लगभग 1680 मत प्राप्त कर 410 मतों के अन्तर से शानदार विजयी प्राप्त हुआ है। इनके जीत से पूरे क्षेत्र के युवाओं , महिलाओं, किसान- मजदूरो में खुशी की लहर उठी है। उन्होंने मतदाताओं का आभार भी ब्यक्त किया और उसके अपेक्षाओं पर खरा उतरने व समस्याओं को हल करने की बात कही। इस जनपद क्षेत्र से लगातार तीसरा बार साहू प्रत्याशी जनपद बने है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...