स्कंदाश्रम भिलाई में महा रुद्रम और महा शिवरात्रि का आयोजन, इस लिंक पर देख सकते है लाइव टेलीकास्ट

भिलाई। स्कंदाश्रम परिवार की ओर से यह सूचित किया गया है कि 23 से 27 फरवरी 2025 तक भिलाई स्थित स्कंदाश्रम हुडको में महा रुद्रम और महा शिवरात्रि का भव्य आयोजन किया जाएगा। महा रुद्रम, एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है, जो भगवान शिव की पूजा अर्चना के रूप में होता है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री सप्तगिरि सस्त्रिगल और उनकी टीम के विद्वान करेंगे, जो तमिलनाडु के इरोड से आएंगे।

इस पवित्र आयोजन का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु कहीं से भी जुड़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। लाइव प्रसारण देखने के लिए श्रद्धालु निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं:

  • skandashram.com/live
  • Live.skandashram.in

इसके अतिरिक्त, जो भक्त इस महा रुद्रम और महा शिवरात्रि के आयोजन में भाग लेना चाहते हैं, वे 16 फरवरी 2025 से स्कंदाश्रम में पंजीकरण करवा सकते हैं या निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 9425235221
  • 7509191000
  • 0788-2243299
  • 0788-3556203

कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालु भगवान शिव के आशीर्वाद से सशक्त और समृद्ध जीवन की प्राप्ति कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...