कृषि विवि में फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेला : सीएम अवलोकन कर कॄषि योजनाओं से कराएंगे रूबरू… नवीन तकनीक, पशुपालन व कृषि यंत्रों की लगेगी प्रदर्शनी अवलोकन करेंगे

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शनिवार 12 मार्च को दोपहर 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में एक वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस अवसर पर वे किसानों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की जानकारी देंगे। इस किसान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 5 हजार किसान शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन कृषि एवं उद्यानिकी विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे।

वहीं कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव कृषि डॉ. एस भारतीदासन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरन व्ही., इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध मण्डल के सदस्य भी शिरकत करेंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 14 मार्च तक आयोजित फार्मटेक ऐशिया किसान मेले एवं प्रदर्शनी में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाओं द्वारा किसानोपयोगी नवीनतम कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन तथा विक्रय किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

इसके साथ ही राज्य शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभागों द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं यथा गौधन विकास योजना, नरवा, गरूआ, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के तहत प्रत्येक दिवस इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसान पाठ्शाला में किसानों को कृषि जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी व्याख्यान दिए जाएंगे। लगभग 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित इस कृषि प्रदर्शनी में नवीनतम कृषि यंत्रों एवं उपकरणों, उन्नत सिंचाई प्रणाली, उन्नत बीज एवं कीटनाशक, सोलर पंप, बागवानी उपकरण, पशुपालन एवं डेयरी से संबंधित यंत्र एवं उपकरण जैव उर्वरक एवं रसायन, जैविक एवं संरक्षित खेती के उपकरणों के साथ ही कृषि विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रौद्योगिकी, मशीनरी एवं उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के दौरान किसानों को कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकी से रूबरू होने के साथ ही विभिन्न उत्पादों के क्रय तथा उनके द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय का अवसर प्राप्त होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...