भिलाई में ट्रांसपोर्टर की दादागिरी: वाहन चालकों की पिटाई के साथ 7 गाड़ियों में की तोड़फोड़, सिर तक फोड़ दिया

भिलाई। भिलाई-3 इलाके में कल ट्रक चालकों पर हुए प्राणघातक मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भिलाई-3 थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मिडलैंड ट्रांसपोर्ट कैरियर का संचालक पंकज सिंह समेत अन्य ने मिलकर 9 मार्च को खुर्सीपार जोन 1 निवासी सुदर्शन के वाहन पर रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में उसके सिर, हाथ, पैर पर गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।


मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने वाले अकरम को भी चोटें आई हैं। अकरम अली ट्रांसपोर्ट नगर में सुपरवाईजर का काम करता है। काम से पुरैना ट्रकों की देखरेख करने के लिये दोस्त डी सुदर्शन के साथ बाइक पर निकला था। रास्ते में पंकज सिंह गाड़ी के पास खड़ा था। पीड़ित और उसके साथ रात को घर लौट रहे थे। तभी सिरसा गेट चौक नहर पुलिया के बाजू अंडरब्रिज के पास नेहरु नगर निवासी पंकज सिंह पीड़ितों का इंतजार कर उनके साथ जोरदार मारपीट कर दिया।

पंकज ने पीडितों से कहा कि बुलेरों को कट मार रहे रहो कहते हुए हमला करना शुरु कर दिया। पुलिस ने बताया कि अकरम अली को भी पंकज ने लोहे के राड से दाहिने पैर, पीठ पर मारकर चोट पहुंचाया है। युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई है। गौरतलब हो कि पंकज सिंह के सात कैप्सूल वाहनों को हाल ही में तोड़फोड़ कर ड्राइवरों के साथ मारपीट भी किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...