भिलाई के छाया पार्षद के पिता की हत्या: मामूली बात पर श्यामनगर के रहने वाले पिता और पुत्र ने मिलकर कर दी हत्या

भिलाई। नगर निगम भिलाई के कैंप-2 से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाले चंदन यादव के पिता शंकरलाल यादव की हत्या हो गई। हत्या की इस वारदात को श्यामनगर में रहने वाले पिता-पुत्र ने अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 जुलाई की है।

शंकरलाल यादव को श्यामनगर में रहने वाले दशरथ यादव और तरूण ने पिटाई की थी। दशरथ और तरूण ने इतना पीटा था कि शंकरलाल यादव अस्पताल में भर्ती हो गया। उपचार जारी था लेकिन 16 जुलाई को दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। घटना 11 दिन पहले की है। छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि पुलिस ने 5 जुलाई को दोपहर नंदी चौक शारदा पारा कैम्प 2 तालाब के ऊपर बरगद पेड़ के पास शंकर लाल यादव को दशरथ यादव, तरूण यादव ने गाली गलौच कर डंडा, पत्थर से प्राणघातक हमला कर दिया।

शंकर लाल यादव के छोटे भाई संजय यादव को आता देख दशरथ व तरुण घटनास्थल से फरार हो गए। पिता -पुत्र के हमले से घायल शंकर लाल को बाएं गाल एवं सिर के पीछे भाग में गंभीर चोटें आई। परिजनों उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया।

लेकिन उसकी तबीयत में लगातार सुधार नहीं होने से उसे रायपुर स्थित नारायण अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल में शंकर लाल यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...