पिता ने बेटे को जिंदा जलाया: 1.5 करोड़ का हिसाब नहीं मिला तो गुस्से में पिता ने बेटे को जिंदा जलाया… कॉलोनी में भागा युवक… इलाज के दौरान हुई मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। घटना बेंगलुरु के वाल्मीकि नगर की है। यहां सुरेंद्र कुमार उर्फ बाबू नाम के एक व्यक्ति ने अपने इकलौते बेटे अर्पित को जिंदा जला दिया। वह 1.5 करोड़ रुपए का हिसाब नहीं मिलने से नाराज था।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना एक अप्रैल की है। युवक की मौत के बाद पड़ोसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया। इसके बाद मामला प्रकाश में आया।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अर्पित गोदाम से बाहर आता है। उसके पीछे उसके पिता सुरेंद्र भी आते हैं। सुरेंद्र अर्पित के पास पहुंचते हैं और माचिस की तीली जलाकर उसपर फेंकते हैं। संयोग से आग नहीं लगती है। बचने के लिए अर्पित पीछे हटता है, लेकिन सुरेंद्र फिर उसके पास पहुंच जाते हैं और माचिस की दूसरी तीली जलाकर फेंकते हैं।

इस बार अर्पित के शरीर में आग लग जाती है। आग की तेज लपटें उठती हैं। बचने के लिए अर्पित कॉलोनी में दौड़ता है। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाया, लेकिन तब तक अर्पित 60 फीसदी जल गया। उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कन्ट्रक्शन और फेब्रिकेशन व्यवसाय के मालिक हैं। अर्पित उनकी सहायता करता था। अर्पित कथित तौर पर कुछ खाता-आधारित जानकारी का खुलासा करने में विफल रहा था। घटना के वक्त वह सुरेंद्र की दुकान चला रहा था। अर्पित कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपए का हिसाब देने में विफल रहा था। इससे उसके पिता क्रोधित हो गए और ज्वलनशील पेंट थिनर फेंककर उसे जिंदा जला दिया।

कई महीनों से पैसे के लिए हो रहा था विवाद
पुलिस की जांच के मुताबिक पिता-पुत्र के बीच पिछले कुछ महीनों से पैसों को लेकर बार-बार विवाद हो रहा था। चामराजपेट पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पड़ोसी अंबरीश की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि अंबरीश ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को सुरेंद्र को अर्पित को आग लगाते हुए देखा। इस दौरान वह सुरेंद्र की इमारत के सामने अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। अर्पित की मौत की खबर मिलने के बाद अंबरीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...