अजीबोगरीब मामला: ससुर का था दूसरी महिला से अफेयर, पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए बहू को ही दे दी हत्या की सुपारी, फिर…

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. सास की हत्या के आरोप में बहू और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, ससुर का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था.

वह दूसरी बार दूल्हा बनने का भी सपना देख रहा था. फिर उसने अपनी बहू से ही पत्नी की हत्या करा दी. इसके बाद वह मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने सारे राज खोल दिए.

मनगवां थाना क्षेत्र के अतरैला गांव से सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. यहां एक बहू ही अपने सास की कातिल निकली. दरअसल कुछ दिन पहले गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला की बहू और उसके पति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दूसरी महिला से संबंध के चलते महिला के पति ने अपनी बहू के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मारने की साजिश रची थी.

पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा
रीवा जिले की मनगवां थाना पुलिस ने महिला की अंधी हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति और बहू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसके बाद दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है. दरअसल महिला के पति का बाहर की दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इधर सास के द्वारा भी अपनी बहु को भी आए दिन परेशान किया जाता था.

इससे परेशान होकर ससुर ने अपने बहू के साथ मिलकर साजिश रचते हुए हसिए से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया, मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस की टीम ने तुरंत महिला के पति और उसकी बहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या के लेकर खुलासे किए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...