विधायक देवेंद्र की घोषणा पर अमल: दुर्गोत्सव से पहले सुभाष नगर में तैयार हो जाएगा डोम शेड… लोगों ने की थी मांग

भिलाई। नगर पालिक निगम के जोन 4 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 39 सुभाष नगर के लोग अब धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के लिए टेंट पर ही निर्भर नहीं रहेंगे। इसके लिए निगम प्रशासन ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की घोषणा के अनुसार शासकीय स्कूल के सामने की खाली जगह पर डोम शेड बनवाने का निर्णय लिया है।

शेड निर्माण भी शुरू करवा दिया है, जो इस साल के दुर्गोत्सव से पहले तैयार हो जाएगा। शेड बन जाने के बाद वार्ड के लोग 12 महीने कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे।

10 लाख की लागत से बनेगा शेड
वार्ड भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक देवेन्द्र यादव से दुर्गा मंच के पास डोम शेड बनवाने की मांग की थी। इसके लिए विधायक यादव ने अपनी निधि से 10 लाख रुपए की अनुशंसा की है। महापौर नीरज पाल के निर्देशानुसार निगम प्रशासन ने विधायक और लोगों की मांग के अनुसार शासकीय स्कूल के सामने मैदान पर डोम शेड बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया है।

टेंट में खर्च हो जाता था 20 से 22 हजार
एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद रीता सिंह गेरा का कहना है कि गणेश पूजा और नवरात्रि में आयोजक समिति की बड़ी राशि टेंट की व्यवस्था में ही खर्च हो जाती है।अब डोम शेड के बन जाने के बाद टेंट के किराए की राशि की बचत होगी। इस राशि से समिति अच्छे से कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे और लोगों को कार्यक्रम के लिए सुविधायुक्त जगह मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...