सिंगल प्लास्टिक यूज़ बैन: प्रतिबंध के बाद भी व्यवसायी इस्तेमाल कर रहे थे सिंगल यूज़ प्लास्टिक… दल्ली पालिका ने लगाया जुर्माना

दल्ली राजहरा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में आवास एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशानिर्देश के अनुसरण में तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत नगर पालिका सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद निकाय क्षेत्र में व्यवसायी एवं दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल को रोकने हेतु जुर्माना लगाया गया और समझाइस दी गई।

कार्यवाही में 1.200 किलो प्लास्टिक वेस्ट जांच दल के द्वारा जप्त किया गया। एवं 3100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है प्लास्टिक वेस्ट का सही तरीके से निपटान करे नगर में प्रदूषण( जल एवं वायु ) प्रदूषण से पर्यावरण में समस्या उत्पन्न होती है।नगरपालिका द्वारा की गई कार्यवाही में स्वच्छता विभाग से नोडल अधिकारी अजीत तिग्ग वरिष्ठअभियंता, अखिलेश चतुर्वेदी स्वच्छता निरीक्षक, रामगोपाल सिन्हा (पी .आई .यु) राजस्व विभाग प्रभारी बुद्धिमान सिंह के पी सिंह एवं पालिका कर्मचारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...