पिता ने बेटी के मंडप में रचाई तीसरी शादी: लिव-इन में रह रहा था 4 बच्चों का पिता… फिर अपनी ही छात्रा से रचाई शादी… एक दिन बाद ही होनी थी बेटी की शादी

गढ़वा। प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती. वह कहते हैं.. ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन।’ इस बात को सच साबित किया है गढ़वा के रहने वाले एक कपल ने। दरअसल झारखंड के गढ़वा में 4 बच्चों के पिता ने अपनी ही बेटी के मंडप पर तीसरी शादी की। जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत लावाही कला के बाबा मगरदा महादेव मंदिर में पिता ने अपनी बेटी की शादी के एक दिन पहले खुद शादी रचा ली। यह उसका तीसरा विवाह था। 56 साल की उम्र में दूल्हा बने व्यक्ति का नाम शिव प्रसाद बैध है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शिव प्रसाद का पिछले तीन वर्ष से गांव की ही एक लड़की के साथ इश्क चल रहा था। वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। वह बगैर शादी के छत्तीसगढ़ में लड़की के साथ लिव इन में रह रहा था। इस बीच वह अपनी बेटी की शादी के लिए गांव पहुंचा। गांव में प्रेमिका के पिता ने आरोपी शिव प्रसाद को घेर लिया। दबाव बनाया कि पहले वह उनकी बेटी से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह करे। इसके बाद गांव के लोग उसे अपनी बेटी की शादी करने की अनुमति देंगे।

धूमधाम से निकली बारात
मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। बाद में समझौता हुआ कि शिव प्रसाद अपनी प्रेमिका से गांव में शादी करेगा। इसके बाद वह प्रेमिका को लेकर गांव पहुंचा। जिस मंडप में बेटी की शादी होनी थी। उसी मंडप में पिता ने शादी की। अजीब-ओ-गरीब विवाह के बाद गांव वालों ने दूल्हा और दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठाकर बारात निकाली।

अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला पिछले मंगलवार का है। इस बीच विवाह से पहले जब बेटी के ससुराल वालों को पिता से जुड़े विवाद का पता चला उन्होंने गांव में बारात लेकर आने से मना कर दिया। लिहाजा आरोपी ने अपनी बेटी की शादी छत्तीसगढ़ ले जाकर संपन्न कराई।

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुआ प्यार
बताया जा रहा है कि शिवप्रसाद गांव की ही एक लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। शिव प्रसाद का इससे पूर्व दो बार विवाह हो चुका था। एक पत्नी का देहांत हो चुका था, जबकि दूसरी पत्नी अभी जिंदा थी।

इस बीच शिक्षक और छात्रा में नई प्रेम कहानी ने जन्म ले लिया। शिव प्रसाद लड़की को लेकर छत्तीसगढ़ चला गया। यह मामला 2019 है। बताया जा रहा है शिव प्रसाद और प्रेमिका के बीच लिव इन के दौरान एक बच्चा भी हुआ । इसके बावजूद दोनों ने शादी नहीं की थी। शादी के लिए पहुंची प्रेमिका बच्चे को साथ लेकर आई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...