रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: पिता ने अपने ही बेटी को बनाया हवस का शिकार… 3 साल से कर रहा था हैवनियत… मां को बताने पर महिला ने दिया पति का साथ, तंग आकर छात्रा ने एग्जाम से पहले थाने में दर्ज कराई शिकायत

पिता ने अपने ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

रेवाड़ी: जिले की पुलिस के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब एक 11वीं कक्षा की छात्रा अपना स्कूल का पेपर छोड़कर पुलिस स्टेशन पहुंची. छात्रा को पुलिस स्टेशन में देख पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए. जब छात्रा ने आपबीती सुनाई तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. 18 साल की किशोरी अपने ही मां-बाप के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थी. पीड़िता के आरोप था की उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है.

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसका पिता पिछले 3 सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है. थक हार कर जब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अपनी मां से की तो मां ने भी उसका साथ नहीं दिया. विपदा की इस घड़ी में मां ने भी बेटी से मुंह मोड़ लिया और मां की ममता को भी शर्मसार कर दिया. पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपनी मां को दुष्कर्म की बात बताई तो मां ने कोई कदम नहीं उठाया, उलटा आरोपी पिता का ही साथ देती गई.

आरोपी मां-बाप गिरफ्तार
पीड़िता के ये भी आरोप हैं कि जब भी पीड़िता अपने पिता का विरोध किया करती थी, तब पिता बेटी को धमकी देता था की वो उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देगा. फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार भी कर लिया है.

पहले पुलिस ने दिलवाया एग्जाम
मां-बाप की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता को प्राथमिकता के आधार पुलिस पहले स्कूल ले गई और वहां उसका पेपर पूरा करवाया. फिर इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की. अब ऐसे में देखना यही होगा की पुलिस की आगामी जांच में क्या कुछ सामने आता है. फिलहाल, इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...