दुर्ग संभाग में बड़ा सड़क हादसा; महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी… करीब दो दर्जन घायल, 6 की… सड़क पर मिली एक की कटी हुई उंगली; जानिए कैसे हुआ हादसा

– दुर्ग संभाग के बालोद जिले में हुआ है हादसा
– खेत में काम करने जा रही थी सभी महिलाएं
– तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने खोला कण्ट्रोल कंट्रोल
– 22 महिलाएं घायल, 6 की हालत गंभीर
– आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के लिए जा रही महिलाओं से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इसमें कुल 22 महिला सवार थी। हादसे में सभी 22 महिलाओं की घायल होने के खबर है। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में एक महिला की उंगली कट गई है।

पुलिस ने बताया की, ग्राम भेड़ी से नाहंदा खेत में काम करने के लिए 22 महिलाएं पिकअप में सवार होकर निकली थीं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में था, जिसके कारण ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वो पलट गया। दुर्घटना डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संबलपुर-खैरोडीह के बीच हुई। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को पिकअप से बाहर निकाला और लोहारा और देवरी थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही लोहारा थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। इनमें से कुछ महिलाएं भेड़ी की रहने वाली हैं और कुछ आसपास के गावों की। हादसे में कई महिलाओं के हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...