बेखौफ बदमाश: लड़की के साथ बाइक पर घूम रहा था युवक, बीच रास्ते रोक कर बदमाशों ने सर पर मारी गोली, युवती को लेकर हुए फरार

लड़की के साथ बाइक पर घूम रहा था युवक

बांका: बेखौफ बदमाशों ने बांका में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग की है. भसौना बांध के पास बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक युवक की पहचान बांका के जगतपुर मोहल्ला निवासी प्रभाकर चौधरी के पुत्र सुमन कुमार चौधरी (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मंगलवार (31 अक्टूबर) की शाम घर से यह कह कर निकला था कि किसी से मिलने जा रहा है. घटना के दौरान बाइक पर पीछे उसके साथ एक लड़की भी बैठी थी जिसे बदमाश अपने साथ लेकर चले गए.

घटना शाम के करीब छह बजे के आसपास की होगी. युवक किसी लड़की के साथ कटोरिया की ओर से बाइक से बांका की ओर आ रहा था. इसी बीच भसौना बांध के पास बाइक से दो बदमाश पहुंचे और सुमन के सिर में सामने से गोली मार दी. इसके बाद लड़की को लेकर फरार हो गए. लड़की कौन थी और क्या उम्र थी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. लड़की बदमाशों को पहचानती थी या उसे उठाकर बदमाश क्यों ले गए इसके बारे में भी पता नहीं चला है.

इधर गोली लगते ही सुमन जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस युवक को लेकर बांका सदर अस्पताल पहुंची लेकिन चिकित्सक ने सुमन को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते सदर अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई.

घटनास्थल के आसपास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि लड़की बाइक पर पीछे बैठी थी और मोबाइल चला रही थी. भसौना बांध के समीप एक बाइक पर सवार दो लोग आए, दो मिनट सुमन से कुछ बात की और फिर उसे गोली मार दी. सुमन के जमीन पर गिरते ही बदमाश लड़की को अपनी बाइक पर लेकर फरार हो गए. यह भी बताया गया कि लड़की ने अपने चेहरे को कपड़े से बांध रखा था. हालांकि लड़की इस कांड में शामिल है या नहीं यह जांच के बाद पता चलेगा. घटना को लेकर मृतक के चाचा लालू चौधरी ने बताया कि उनका भतीजा शाम में निकला था. घर से निकलने के कुछ देर बाद ही हत्या की खबर परिजनों को मिली.

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
बांका थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था. दुर्गा पूजा पर घर आया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...