कल से भिलाई बचाओ अभियान शुरू कर रही भाजपा: प्रेमप्रकाश पांडेय बोले-5 वर्षों में भिलाई की हुई दुर्दशा, अब नहीं सहेंगे… इधर, खुर्सीपार में पांडेय का डोर-टू-डोर जनसंपर्क जारी

भिलाई नगर। भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने हुडको एवं खुर्सीपार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। पाण्डेय ने कहा कि शिक्षाधानी भिलाई कांग्रेस राज में अपनी पहचान खो चुका है, इसकी खोई हुई पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर यहां विकास का कमल खिलाना जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं एवं युवाओं ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने पाण्डेय का विजयतिलक लगाकर उन्हें जीत का आर्शीवाद भी दिया। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जब भी आपने हमें अपना आर्शीवाद दिया, हमने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार आप सभी के सहयोग से भिलाई में कमल खिलेगा औऱ फिर आगे बढ़ेगा भिलाई।

सेक्टर -7 से भिलाई बचाओ अभियान की शुरूआत
पाण्डेय ने कहा कि पिछले 5 सालों में भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, वो अब नहीं सहेंगे। 2 नवंबर से भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत जनता के बीच जायेंगे और फिर से भिलाई को आगे बढ़ायेंगे। आईआईटी के नाम से जानी जाने वाली भिलाई आज महादेव आईडी के नाम से जानी जा रही है, हम सबको इसकी पहचान वापस दिलाना है। इसकी शुरूआत गुरूवार 2 नवंबर को प्रातः 08.30 बजे सेक्टर -7 सड़क 1 हनुमान मंदिर से की जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...