रूंगटा R-1 की बड़ी उपलब्धि: DST फीस्ट से 60 लाख का अनुदान हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बना रूंगटा कॉलेज…

भिलाई। देशभर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज को भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने 60 लाख रुपए का अनुदान जारी कर दिया है। यह डीएसटी फीस्ट ग्रांट है, जिसके लिए भारत सरकार ने आईआईटी दिल्ली में सभी निजी व शासकीय कॉलेजों के लिए प्रजेंटेशन सम्मेलन कराया।

मंगलवार को इस अनुदान के लिए संस्थानों के नामों की घोषणा हुई, जिसमें रूंगटा आर-1 कॉलेज छत्तीसगढ़ से एकमात्र संस्थान रहा है, जिसे यह ग्रांट दी गई है। रूंगटा ग्रुप के डायरेक्टर रिसर्च एंड डवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन ने बताया कि इस अनुदान के जरिए अब कॉलेज में सुपर हाईटेक कंप्यूटर लैब तैयार होगी। इसी तरह कॉलेज के सभी गोदग्रामों के युवाओं को कंप्यूटर और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी मिलेगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते ने कहा कि यह प्रदेश का पहला निजी कॉलेज है, जिसे डीएसटी ने इतनी बड़ी ग्रांट से नवाजा है। कॉलेज के हाई प्लेसमेंट रिकॉर्ड, वरिष्ठ फैकल्टी, गुणवत्ता शिक्षा और शोध कार्यों की वजह से यह मुकाम हासिल हुआ है। इससे पहले भी रूंगटा फार्मेसी कॉलेज को डीएसटी फीस्ट से 40 लाख रुपए का अनुदान मिल चुका है। इस तरह रूंगटा आर-1 ग्रुप संभवत: मध्य भारत का पहला संस्थान बन गया है, जिसे अब तक डीएसटी फीस्ट से एक करोड़ रुपए की ग्रांट मिली है। संस्था के डायरेक्टर एफएंडए सोनल रूंगटा ने बताया कि यह अनुदान मिलने के बाद अब छात्रों को नवीन टेक्नोलॉजी इक्यूपमेंट, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर जैसी सुविधाओं को और भी बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस तरह उनके प्लेसमेंट भी अधिक प्रभावी हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

विदेश में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के युवा नेता की आवाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।...

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप...