महिला डिप्टी कलेक्टर ने दिया इस्तीफा, SDM पद से हटाएं जाने से थी नाराज

महिला डिप्टी कलेक्टर ने दिया इस्तीफा, SDM पद से हटाएं जाने से थी नाराज

डेस्क। एमपी के मुरैना में एक महिला अधिकारी ने नौकरी छोड़ दी है। डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। नाराज महिला डिप्टी कलेक्टर ने नौकरी छोड़ने के लिए अपर कलेक्टर को इस्तीफा सौंप दिया। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सा मच गया। न तो इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर और न ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर इसे लेकर कुछ बोलने तैयार हैं।

डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी सबलगढ़ लगभग छह माह से एसडीएम पद पर पदस्थ थीं। बीते दिनों जिले को चार नए डिप्टी कलेक्टर मिले, इसके बाद कलेक्टर अंकित अंस्थाना ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मेघा तिवारी को सबलगढ़ एसडीएम पद से हटाकर, दिमनी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) की जिम्मेदारी दे दी। मेघा तिवारी की जगह डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को सबलगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। ब्लाक के मुख्य अधिकारी से हटकर निर्वाचन के काम में लगाए जाने से नाराज मेघा तिवारी ने बुधवार की शाम अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद के दफ्तर में जाकर उन्हें नौकरी से इस्तीफा देने का पत्र सौंप दिया।

डिप्टी कलेक्टर ने इस्तीफा देने के पारिवारिक कारण बताए हैं या फिर विभाग में अनदेखी को नौकरी छोड़ने का कारण बताया है। इस बात को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने तैयार नहीं। इस मामले में डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी को कई बार काल किए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, बाद में उन्होंने फोन ही बंद कर लिया। बताया गया है, कि गुरुवार को वह नौकरी पर भी नहीं आईं, दूसरी ओर वरिष्ठ अफसर उन्हें समझाने का प्रयास भी कर रहे हैं।

मुरैना अपर कलेक्टर, सीबी प्रसाद ने कहा की हां डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी पत्र दे गई हैं, मैंने नहीं पढ़ा है, कि उस पत्र में क्या लिखा है और किस कारण नौकरी छोड़ना चाह रही हैं। नए-नए अधिकारी कभी-कभार ऐसा कदम उठा लेते हैं, वैसे डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ना कौन चाहता है। कल डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी से बात करूंगा और पूरा मामला समझूंगा, उसके बाद कुछ बता सकता हूं।

,

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...