शादी होने से पहले ही मंगेतर गिरफ्तार: महिला पुलिस अधिकारी ने अपने होने वाले पति पर की कार्रवाई, पढ़िए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। असम की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने होने वाले पति को ही गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक नकली पहचान बताकर शादी करना चाहता था। इस तरह उसने कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी की थी। मामला सामने आने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

ये है पूरा मामला
यह मामला असम के नगांव जिले का है। यहां के नगांव थाने में महिला सब इंस्पेक्टर जोनमणि राभा ने अपने मंगेतर राणा पगग को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने, लाखों रुपये की ठगी का आरोप है।

खुद को बताया था अधिकारी
जोनमणी राभा ने बताया कि माजुली पोस्टिंग के दौरान उसकी मुलाकात जनवरी, 2021 में राणा पगग से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और वे करीब आए। तब उसने(राणा पगग) ने खुद को ONGC में जनसंपर्क अधिकारी बताया था। इसी दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद दोनों के परिवार मिले और अक्टूबर, 2021 में सगाई कर ली। नवंबर, 2022 में दोनों की शादी तय की गई थी।

जांच में सामने आया काला-चिट्ठा
जोनमणि ने बताया कि उसे जनवरी, 2022 से ही पगग के काम करने के तरीके पर शक होने लगा था। इसके बाद उसने जांच-पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि पगग कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

वहीं पता चला कि वह ओएनजीसी में भी कार्यरत नहीं है। वह एसयूवी गाड़ी से चलता था और अपने साथ ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी रखता था, जिससे वह अधिकारी लगे। महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, मैं शुक्रगुजार हूं कि तीन लोग मेरे पास आए और उन्होंने राणा पगग के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने मेरी आंखे खोल दीं। उन्होंने कहा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...