दुर्ग में लेडी टीचर की निर्मम हत्या: घर में रखे कुल्हाड़ी से पति ने ताबड़तोड़ किया वार…पेट के साथ-साथ आंखों पर भी किया हमला

भिलाई। दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। महिला शिक्षक की हत्या हो गई है। महिला शिक्षक को उसके ही पति ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया। पूरा मामला क्या है, ये आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, शिक्षिका पत्नी के चरित्र पर शंका को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को तुरंत पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


– पुलगांव थाना प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली साधना साहू शिक्षिका के रुप में पदस्थ है।
– दोनों के दो बच्चें भी है।
– सोमवार की देर शाम पति पोषण साहू ने घर में रखे कुल्हाड़ी से लगातार तीन-चार बार वार कर मौत के घाट उतार दिया।

– घटना के बाद पोषण ने स्वयं को भी चाकू से मारा है।
– मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया।
– वहीं पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
– साधना ग्राम अंडा अछोटी स्कूल में शिक्षिका के पद पर थी।
– पति पत्नी के बीच लंबे समय से चरित्र को लेकर विवाद चल रहा था।

– सोमवार को मौका पाते पति ने पत्नी पर चाकू से आंख, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में ताबडतोड़ वार कर दिया।
– खबर लगने पर आसपास के लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी।
– मौके पर सीएसपी डॉ जितेन्द्र यादव, थाना प्रभारी नरेश पटेल समेत टीम पहुंची थी।

– पुलिस ने बताया कि आज दोपहर ढाई बजे विवाद शुरू हुआ।
– पति और पत्नी का विवाद ज्यादा बढ़ गया।
– पति ने पत्नी को दौड़ाया।
– 300 मीटर दूर तक पत्नी शिक्षिका साधना भागी।

– पति हाथ में कुल्हाड़ी पहले से रखा था।
– वह कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए भागता रहा।
– एक जगह साधना गिर गई और उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

– आरोपी पति ने नाक, आंख और पेट व पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किया।
– इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। वह गंभीर हो गई।
– थोड़ी देर बाद महिला दम तोड़ दी।

– पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने खुद को चाकू से मारने का प्रयास किया।
– पति घायल है। जिसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है।
– एक बच्चा आठवीं तो दूसरा तीसरी कक्षा में है।
– बच्चों को उनके मामा लेकर दुर्ग आ गए हैं।
– सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि, मामले की जांच जारी है। चरित्र शंका को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – बारात में नाचते समय हुआ बवाल: जबरदस्ती...

बारात में नाचते समय हुआ बवाल डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है। यहां भाभी का हाथ जबरदस्ती पकड़ने पर बवाल हो...

CG में कुलपति बर्खास्त: भर्ती घोटाला मामले में दुर्ग...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में राज्यपाल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय में फर्जी भर्ती करने को...

CG – 12 नक्सली ढेर ब्रेकिंग: बीजापुर में सुरक्षाबलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को...

CG – फेल हुई तो मौत को लगाया गले:...

फेल हुई तो मौत को लगाया गले जांजगीर चांपा। कल छत्तीसगढ़ बोर्ड का का परिणाम आया। जिसमे 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने...

ट्रेंडिंग