मैत्रीबाग में “जया” का वेलकम, “रक्षा” की विदाई: जंगल सफारी और मैत्रीबाग के बीच एनिमल एक्सचेंज… फीमेल वाइट टाइगर के साथ और भी कई एनिमल का हुआ आदान-प्रदान; बढ़ेगा कुनबा

दुर्ग। दुर्ग जिले के मैत्री गार्डन में नई मेहमान आई है। जंगल सफारी नया रायपुर और मैत्री बाघ जू में एनिमल एक्सचेंज किया गया। जिसेक तहत रायपुर जंगल सफारी से व्हाइट टाइगर जेया को मैत्री गार्डन लाया गया। वहीं बीएसपी मैत्रीबाग से व्हाइट टाइगर रक्षा को रायपुर जंगल सफारी भेजा जाएगा। इसके अलावा दो फीमेल बार्किंग डीयर, 4 पोर्कोपाइन मैत्री बाग को मिले। दो सियार रायपुर जंगल सफारी भेजा जाएगा। आपको बता दें ब्रीडिंग को बढ़ावा देने अनिमान एक्सचेंज किया गया है।

मादा वाइट टाइगर जया को उसके केज में डालते हुए कर्मचारी
Exit mobile version