चरोदा में बड़ी दुर्घटना टली: मकान के चौथी मंजिल में लगी भीषण आग… लाखो का हुआ नुकसान; फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों के महेनत के बाद पाया काबू

भिलाई। दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र में बीती रात मकान के चौथे मंजिल में आग गए। आगजनी की घटना से लाखो का समान जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुची और कई घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राप्त सुचना के अनुसार चरोदा भिलाई 3 निवासी शोकी यादव के मकान के चौथे मंजिलें पर अचानक आग लग गई। मकान के कमरे में धुंआ भर गया। आग बुझाने दमकल की दो वाहन पहुचे थे।

आग दूसरे कमरे की तरफ़ जा रहा था। जिसे रोकने में दमकल कर्मी सफल हुए। समय रहते दमकल कर्मी नही पहुचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आगजनी में करीब 2 लाख का नुकशान होना बताया जा रहा है। आगजनी का कारण अज्ञात है। मौके पर भिलाई-3 पुलिस भी पहुची थी। आगजनी को बुझाने में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, शिफ्ट प्रभारी घनश्याम यादव ,फायरमेन- कुलेश्वर सिंह, नगर सैनिक जवान शारदा प्रसाद , भीष्म शामिल।

Exit mobile version