हॉस्पिटल में लगी भीषण आग: डॉक्टर पति-पत्नी सहित 6 जिंदा जले, 9 को बचाया गया

डॉक्टर पति-पत्नी सहित 6 जिंदा जले, 9 को बचाया गया

मल्टीमीडिया डेस्क। झारखंड के धनबाद जिले में एक अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई. धनबाद के चर्चित हादरा हॉस्पिटल में लगी इस आग के चलते डॉक्टर दंपति समेत कुल 5 लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई. आग की खबर पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल से कुल 9 लोगों को जिंदा बचा लिया है. बताया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में लगी इस आग में डॉ. विकास हाजरा, उनकी पत्नी प्रेमा हाजरा, घर में काम करने वाली नौकरानी समेत कुल 6 लोग बुरी तरह जल गए. धनबाद के एसएसएपी संजीव कुमार ने बताया कि यह अस्पताल रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चलता था और डॉ. विकास हाजरा अपने परिवार के साथ यहीं रहते भी थे.

गहरी नींद में सो रहे थे घर के लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी. जल्द ही आग पहले फ्लोर पर भी आ गई और डॉक्टर विकास हाजरा भी इसका शिकार हो गए. रात में आग लगने के कारण किसी को पता ही नहीं चल पाया और जब तक पता चला आग बढ़ चुकी थी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के इंतजाम ठीक नहीं थे. ऐंटी फायर मशीन खराब थी. अस्पताल में गैस के कई सिलेंडर भी रखे थे. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया वरना हादसा और भी भवायह हो सकता था. डॉ. विकास हाजरा और उनकी पत्नी प्रेमा हाजरा अपने कामों की वजह से काफी मशहूर थीं. उनके परिजन और मरीजों में शोक की लहर दौड़ गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...