CG – 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी: धार्मिक आयोजन के बाद लगा भंडारा… प्रसाद खाने के बाद श्रद्धालुओं की तबीयत हुई खराब… स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में फूड प्वाइजनिंग से 30 लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाएं बच्चों और आस-पास के लोगों ने खाना खाया था। इसके बाद सभी बीमार हो गए। इसके बाद सभी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामला पंडरिया के तोरला नवागांव क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सरस्वती मंदिर के पूजा कार्यक्रम में गॉव में भंडारा हुआ था, जिसमे श्रद्धालु शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालुओं ने खीर,पूड़ी, दाल, चावल खाया था। खाने के बाद ही सभी की हालात बिगड़ने लगी, जिसके बादतत्काल 112 की मदद से पंडरिया स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...