प्रमोशन पार्टी में ढिशूम-ढिशूम: दुर्ग पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड…ASI अस्पताल में भर्ती, सिर और सीने में लगी चोट, क्या था पूरा माजरा, पढ़िए खबर

भिलाई। बीती रात जयंती स्टेडियम के समक्ष पुलिस कर्मियों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई है। इस मामले में दुर्ग पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा ने नगपुरा पुलिस चौकी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही भिलाई नगर थाने में मारपीट की रपट दर्ज की जा रही है।

  • इस मारपीट में घायल सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव का इस समय इलाज सेक्टर 9 चिकित्सालय में चल रहा है।
  • वहीं इसी मारपीट में घायल आरक्षक अनिल गुप्ता को प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
  • मारपीट की घटना जयंती स्टेडियम के समीप संध्या 6:00 बजे के करीब हुई।
  • सूत्रों की माने तो पुलिस कर्मियों की पदोन्नति के उपलक्ष्य में स्टेडियम के समीप झाड़ियों में पार्टी चल रही थी।
  • पार्टी में प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर कोतवाली थाने के पेट्रोलिंग में तैनात प्रेम सिंह के मध्य किसी बात पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई।
  • उस दौरान वहां मौजूद सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया।
  • इसी दौरान यशवंत ठाकुर ने अपने साथ हुई आपबीती की बात अपने पुत्र को मोबाइल पर बता दिया।
  • यशवंत ठाकुर का पुत्र अपने साथियों को लेकर जयंती स्टेडियम के पास पहुंचा आंखें आव देखा न ताव और बीच-बचाव करने वाले गुप्तेश्वर यादव पर प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर का पुत्र व समर्थक टूट पड़े और अच्छी खासी गुप्तेश्वर यादव की पिटाई कर दी गई।
  • गुप्तेश्वर यादव को इलाज के लिए सेक्टर 9 चिकित्सालय ले जाया गया है।
  • जहां मेडिकल उपचार के उपरांत उन्हें E – 1 वार्ड में ही दाखिल कर लिया गया है।
  • जहां इस समय इलाज जारी है।
  • बताया जाता है कि गुप्तेश्वर के छाती,सिर चेहरे पर चोट के ज्यादा निशान हैं।
  • मुंह सूज गया है फिलहाल पुलिस कप्तान ने इस मामले में अपराध दर्ज करने का निर्देश देते हुए नगपुरा पुलिस चौकी में तैनात हवलदार यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...