फाइट द बाईट: जांच करने पहुंची थी भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम… घरों में मिले 8 कुएं, साफ पानी में पनपता है डेंगू का लार्वा; सफाई रखने की दी गई हिदायत

भिलाई। भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम संडे ड्राई डे के दिन घर-घर जाकर कुलर, गमले एवं पानी की जांच कर रही थी। उसी में पता चला की वार्ड क्रमांक 27 ओम किराना के पीछे जगत चौक डबरा पारा में घरों में लोगों ने कुआं बना के रखा है। जिसके पानी को मोटर लगाकर खींचते हैं। उसी से नहाना धोना, कपड़ा धोना, बर्तन धोना, इत्यादि का काम करते हैं। लेकिन उसके साफ सफाई में ध्यान नहीं देते हैं। कुएं को ढक कर रखते हैं। नगर निगम की टीम ने पानी की जांच की, गनीमत है जांच में उसमें लार्वा नहीं मिला।

कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। घर मलिक को हिदायत दी गई पानी का उपयोग करने से पहले उसकी साफ-सफाई करें। मच्छर का लार्वा कहीं भी पनप सकता है। जिसमें डेंगू मच्छर एवं अन्य मच्छर के अंडे हो सकते हैं, जो मच्छर का रूप लेकर मलेरिया फैला देते हैं। जब घर-घर जाकर पूछा गया आठ कुआं मिला। सभी कुआं को खुलावा कर उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाला गया। सभी घर मालिकों को हिदायत दी गई की साफ सफाई बना कर रखें।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों में जहां भी पानी जमा हो वहां सफाई रखे। जला हुआ मोबिल ऑइल डालें और अगर घर में कुआं है तो उसका बराबर साफ-सफाई करना आवश्यक है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। नगर निगम की टीम जब जाए तो उसे अवश्य बताएं कि मेरे घर में कुआं है। लोग घर में कुआं होने की बात छुपाते हैं, बताते नहीं है। कार्रवाई के दौरान जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जोन के सुपरवाइजर अंजनी सिंह, सीआरपी की महिलाएं एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम लगी हुई है। उसे क्षेत्र के नालियों की भी सफाई गैंग लगाकर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...