BSP कर्मी के साथ मारपीट मामले में CISF जवान के खिलाफ FIR: यूनियन नेताओं ने की जवान को सस्पेंड करने की मांग…

भिलाई। बीएसपी कर्मी को सीआईएसएफ जवान के पिटने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर बीएसपी स्थित बीआरएम हनुमान मंदिर के पास अमित वर्मा को सीआईएसएफ जवान सचिन ने अभद्र व्यवहार कर लाठी से पिटाई कर दी। घटना में अमिक को चोट आई है। खबर लगने पर यूनियन के संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना का विरोध जताते हुए बीआरएम के जीएम एसके बहरा को घटना की जानकारी दी गई। घायल अमित वर्मा को मेन मेडिकल पोस्ट में उपचार कराया गया। जहां से उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू, महामंत्री रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष एविसन वर्गीस,

कुलदीप तिवारी कर्मी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। कर्मियों ने विरोध जताते हुए कहा कि सीआईएसएफ का काम सुरक्षा प्रदान करना है बल्कि कर्मी के साथ मारपीट करना नहीं। घटना को लेकर भठ्ठी पुलिस थाना श्रमिक नेता पहुंचे थे। मांग किया गया है कि दोषी सीआईएसएफ जवान को निलंबित करे।

इस दौरान उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी, राजेश चौहान, रामजी सिंह, अशोक माहोर,रवि चौधरी, धर्मेंद्र धामू, दीनानाथ प्रसाद, जगजीत सिंह, आर के पांडे समेत अन्य कर्मी पहुंचे थे। जवान के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मामले में टीआई भठ्ठी केके कुशवाहा ने बताया कि शिकायत पर जवान के खिलाफ मारपीट का अपराध कायम किया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...