CG – MBBS सेकंड ईयर के छात्र ने दी जान: क्लास अटेंड करने के बाद खुद को कमरे में किया बंद, फिर फंदे से लटकी मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में MBBS के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट की लाश देखकर हड़कंप मंच गया। खबर है कि छात्र डिप्रेशन में था। मृतक का नाम शिवम पवार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वो राजधानी के एम्स में MBBS सेकेंड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट ने बाकि साथियों से मुलाकात की, वो क्लास अटेंड करने भी गया था। उसने क्लास अटेंड की, इसके बाद हॉस्टल में अपने कमरे में चला गया। उसने कमरा अंदर से लॉक कर लिया। कुछ देर बाद लंच के लिए जब दोस्त बुलाने आए तो दरवाजा नहीं खोला। स्टूडेंट्स ने सीनियर्स को बताया। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला गया। अंदर चादर से बने फंदे पर स्टूडेंट लटका हुआ था।

डिप्रेस था स्टूडेंट
पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने वाले छात्र का नाम शिवम पवार था। वो MBBS सेकंड ईयर का छात्र था। 20 साल का शिवम एमपी के दमोह का रहने वाला था। पिछले साल ही रायुपर एम्स में आकर पढ़ाई शुरू की थी। फंदा बांधने के लिए इसने सीलिंग फैन का इस्तेमाल किया। पुलिस को उसके कुछ दोस्तों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से शिवम पढ़ाई को लेकर डिप्रेस चल रहा था। एक दो महीने से उसकी परेशानी बढ़ गई थी।

एम्स प्रबंधन करेगा जांच
एम्स ने भी एक कमेटी बनाई है, जो इस मामले की आंतरिक तौर पर जांच करेगी। इससे पहले पिछले साल भी यहां पढ़ने वाली साक्षी नाम की छात्रा ने सुसाइड किया था। बिलासपुर की रहने वाली इस स्टूडेंट्स के मामले में एम्स ने जांच में एम्स के डॉक्टर की गलती पाई। उनपर कार्रवाई भी हुई। मामला महिला आयोग भी पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...