राजनांदगांव में कांग्रेस नेता पर FIR: 4.76 करोड़ का जुर्माना भी लगा… CM साय से की गई थी शिकायत… जानिए किस मामले में हुई ये बड़ी कार्रवाई

डेस्क: राजनांदगांव के ग्राम चवेली में संचालित चूना पत्थर खदान में बिना परमिशन के अवैध उत्खनन किया गया। मामले में अपर कलेक्टर न्यायालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद बड़े एरिया से अवैध उत्खनन का खुलासा होने के बाद संचालक पर पौने पांच करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं खदान संचालक कांग्रेसी नेता मनिंदर सिंह गरचा के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिना लीज लिए खदान में उत्खनन किया जा रहा था। मामले की शिकायत सीएम विष्णुदेव साय से की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कांग्रेस जिला महामंत्री मनिंदर सिंह गरचा बगैर लीज के चूना पत्थर खदान का संचालन कर रहा है।

बगैर अनुमति के बारुद से ब्लास्टिंग की जा रही है। अवैध खनन की शिकायत पर्यावरण विभाग से भी की गई। माइनिंग-पर्यावरण विभाग ने इसकी जांच की। अलग-अलग विभागों ने जांच रिपोर्ट तैयार की। जांच के बाद खदान में अवैध खनन की पुष्टि हुई है।

अवैध खनन के रकबे और गहराई की जांच के बाद माइनिंग विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसके बाद न्यायालय ने खदान संचालित करने वाले कांग्रेसी नेता मनिंदर सिंह गरचा पर 4 करोड़ 46 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि मनिंदर सिंह गरचा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी दिखाई दिए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...