BJP नेशनल स्पोक्सपर्सन संबित पात्रा और पूर्व CM रमन सिंह को CG हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत… ‘टूल किट’ मामले में दर्ज FIR रद्द; जानिए क्या था पूरा मामला

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी रहता मिली है। बुधवार को ‘टूल किट’ मामले में हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आपराधिक प्रकरण नहीं बनता है। इसके बाद रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। हाईकोर्ट में संबित पात्रा और रमन सिंह की ओर से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और अधिवक्ता महेश जेठमलानी, विवेक शर्मा, गैरी मुखोपाध्याय ने पैरवी की। तर्क दिया गया कि यह अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। मामला चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में लंबित था। 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने मामले में अंतिम सुनवाई की थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।

रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
हाईकोर्ट के फेसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कहा कि, हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज कराई गई कांग्रेस की फर्जी FIR को खारिज कर दिया है। छत्तीसगढ़ में ये जो सरकार है इसे अपराधी चला रहे है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि ऊपर से नीचे तक इस सरकार में जितने अधिकारी हैं उसमें कोई जेल में है, तो कोई बेल पर है। कोयला घोटाले में इनके अधिकारी 7 महीने से जेल में हैं। मुख्यमंत्री की निज सचिव सौम्य चौरसिया जेल में है। मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा पर जुए-सट्टे का आरोप है। यहां तक की खुद मुख्यमंत्री बेल पर हैं। ये अपराधियों की सरकार है। इन्होंने FIR को हथियार की तरह उपयोग किया है।

रमन सिंह ने ट्वीटर पर किया था पोस्ट (अब X)
पूर्व CM रमन सिंह ने 18 मई 2021 को अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का एक कथित लेटर पोस्ट किया था। रमन ने दावा किया था कि इसमें देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है।

युकां ने दर्ज कराई थी FIR
जैसा पोस्ट रमन सिंह ने शेयर किया कुछ ऐसा ही पोस्ट बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया था। युवा कांग्रेस के नेताओं ने रमन सिंह और संबित पात्रा पर FIR दर्ज कराई थी। रायपुर पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था।

क्या है टूलकिट?
अब आप लोगों में से कुछ के दिमाग में सवाल उठता होगा कि, टूलकिट होता क्या है? टूलकिट एक तरह की प्लानिंग की जानकारी होती है, जिसमें किसी मुद्दे के प्रचार का जिक्र होता है। ये आमतौर पर डिजिटल प्लानिंग की तरह होता है कि जैसे किसी मुद्दे पर किस तरह के बयान देने हैं, कैसे प्रोपेगैंडा करना है।

इनपुट- दैनिक भास्कर डिजिटल

Exit mobile version