IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी, एडमिशन और सीट के नाम पर ठगों से रहें सावधान

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जा रही है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी और अलर्ट जारी किया है।

ठगों से सावधान रहने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व फोन कॉल के जरिए अभ्यर्थियों और उनके पालकों से संपर्क कर रहे हैं। ये तत्व कॉलेज में प्रवेश दिलाने या सीट पक्की कराने का झांसा देकर पैसों की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि PAT काउंसलिंग 2026 की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और केवल मेरिट के आधार पर ही सीटें आवंटित की जा रही हैं। किसी भी व्यक्ति के पास अनधिकृत रूप से सीट दिलाने का कोई अधिकार नहीं है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की मुख्य सलाह:

  • झांसे में न आएं: प्रवेश या सीट आवंटन के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को कोई राशि (रुपये) न दें।
  • तत्काल करें शिकायत: यदि किसी अभ्यर्थी या परिजन के पास ऐसा कोई संदिग्ध फोन आता है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को दें।
  • केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें: प्रवेश से जुड़ी हर जानकारी और प्रक्रिया के लिए केवल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल और दिशा-निर्देशों का ही पालन करें।
Exit mobile version