कंपनी में मशीन चला रहे कर्मी की मौत: दुर्ग पुलिस ने कंपनी के मालिक और मैनेजर के खिलाफ दर्ज किया केस

भिलाई। कंपनी स्टील प्लेट कटिंग करते समय श्रमिक हादसे का शिकार हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी मैनेजर और मालिक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 287, 304 ए के तहत कार्रवाई की गई है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि ग्राम ढाबा कुम्हारी निवासी ओमप्रकाश चक्रधारी 22 वर्ष गुरूनानक एग्रीकल्चर कंपनी ग्राम कंडरका में लेजर मशीन चलाने का काम करता था। इस दौरान 20 जुलाई को काम के दौरान ओमप्रकाश लेजर मशीन से स्टील कटिंग करते समय चपेट में आ गया।

घटना में शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पया गया कि गुरूनानक एग्रीकल्चर कंपनी ग्राम कंडरका में श्रमिक को लेजर मशीन चलाने का कोई अनुभव नही था न ही कोई ट्रेनिंग नही बल्कि सुरक्षा के लिए सेफ्टी ट्रेनिंग, उपकरण, हेलमेट, दस्ताना, बुट तक की सुविधा नही दी गई। इस कारण कार्य के दौरान मशीन की चपेट में श्रमिक ओमप्रकाश चक्रधारी चपेट में आया। पुलिस ने कंपनी मालिक हरजीत सिंह और मैंनेजर अमर सिंह के द्वारा लापरवाही बरता गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...