पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन के घर में लगी आग: फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची…आसपास के लोगों को भी करनी पड़ी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन के घर पर आग लग गई। वैशालीनगर के सरकारी अस्पताल के पास स्थित ईडब्ल्यूएस-632 स्थित मकान में यह आग शनिवार रात तकरीबन 8.30 बजे लगी।

आग की लपटे देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड का सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए भरपूर प्रयास किया और अंत में सफल हुए। बताया गया कि, आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

घर के बाहर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट हुई इसके बाद आग तेजी से फैल गया। गनिमत रही कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। आसपास के लोगों ने बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन व उनका परिवार भी आग बुझाने में लगा रहा। उन्होंने बताया कि, इस आगजनी से काफी नुकसान हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...